रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। जिससे मौसम में बदलाव आया है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। हल्की बारिश से प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा के हालात बन सकते हैं।

पश्चिम, मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बात दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लू चल रही थी। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे। अब देर रात हुई बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
आपको बता दें कि दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश से तापमान गिरने से उच्चतम तापमान में लगातार गिरावट दिखेगी। वहीं रायपुर आसपास में बादल छाए रहेंगे। अगली 2 दिनों तक कई हिस्सों में बारिश होगी। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

