बांदा. यूपी के बांदा जनपद में मामूली विवाद में एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर बुरी तरह से घायल कर दिया.

पीड़ित पति का आरोप है कि पिटाई की वजह से वह बेहोश हो गया. उसके बाद पत्नी घर में रखे नगदी, जेवर और घर गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गई. जब उसे होश आया तो परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया.

पूरा मामला बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव का है, जहां पर किसी बात को लेकर के पति राजू की पत्नी से विवाद हो गया. जिसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष के 5 लोगों के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया. लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया. घायल युवक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान मरणासन्न की स्थिति होने पर पत्नी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट्स में लठ डाल दिया. पति का आरोप है कि खून से लथपथ देख युवक के परिवारजनों ने आनन-फानन में उसे बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, उसका उपचार किया जा रहा है.
राजू का आरोप है कि पत्नी 32 हजार नगद, जेवर और घर गृहस्थी का सामान लेकर चली गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. अगर तहरीर प्राप्त होती है तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी.
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
