रायपुर: नशे के हालत में बलात्कार, वीडियों बनाकर ब्लैकमेलिंग भी, सोशल स्पार्क कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार…..
रायपुर : पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे जघन्य आरोपों से घिरे एक शख्स को हिरासत में लिया हैं। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। आरोप हैं की उसने ना सिर्फ एक महिला के साथ बलात्कार किया बल्कि अश्लील वीडियों भी बनाया। वह युवती को वीडियों वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम राहुल बानिक हैं। आरोपी राहुल सोशल स्पार्क कंपनी में मैनेजर हैं। वही पीड़िता भी उसकी ही कंपनी में काम करती है।
पीड़िता ने तेलीबांधा पुलिस को सौंपे अपने तहरीर में बताया था की मैनेजर राहुल बानिक उसका दैहिक शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती का रेप भी किया था। आरोपी ने रेप के बाद युवती की अश्लील तस्वीरें खींच ली थी। वह धमकी देकर लगातार उसका शोषण कर रहा था। बहरहाल तेलीबांधा पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया हैं। आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
