बांदा जिले में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रिश्ते के दामाद ने सास से दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। साथ रहने के लिए धमकाया, न मानने पर फोटो वायरल कर दी। सास ने थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए लिखित बयान में बताया कि उसके रिश्ते के दामाद ने एक साल पहले उसके घर आकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था।
इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच लीं। बदनामी के डर से सास ने दामाद की करतूत किसी से नहीं बताई। कुछ माह पहले दामाद ने फोन किया और उसे बुलाया। उसकी बात न मानने पर उसने फोटो वायरल कर दी।
एक साल पहले की है घटना
उसने नौ जनवरी को थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली है। कालिंजर इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने बताया कि घटना एक साल पहले की है। कोर्ट के आदेश पर पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दामाद अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में टीचर ने किया साथी शिक्षक का मर्डर: 30 लाख की उधारी-ब्याज को लेकर विवाद में धारदार हथियार और हथौड़े से मार डाला… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस का कहर: एक युवक ने बिलासपुर में तोड़ा दम, 5 मरीज भर्ती… - September 20, 2026
