अब देश के सभी राज्य एक एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत, सभी राज्य अब ना केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का स्थापना दिवस भी मनाएंगे।

सरकार ने यह निर्णय एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इसके तहत अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।
कल सभी राज्यों में मनाया जाएगा महाराष्ट्र-गुजरात का स्थापना दिवस
जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय के तहत एक मई को महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस देश भर के राजभवनों में मनाया जाएगा। बीस राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने राजभवन (गवर्नर हाउस) और राज निवास (लेफ्टिनेंट गवर्नर निवास) में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस मनाए जाने की पुष्टि की है। इनमें 30 राजभवन शामिल हैं।
अन्य राज्यों के साथ स्थापना दिवस मनाने के लिए राजभवनों में गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को आमंत्रित किया गया है। इसके तहत सोमवार को लगभग सभी स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सरदार पटेल की 140वीं जयंती पर पीएम ने की थी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा
सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा की गई थी। इसके पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से उनके बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाते हुए भारत की एकता और अखंडता भी मजबूत होगी।
वैक्सीन बाजार 2025 तक 252 अरब तक पहुंचने की उम्मीद: डॉ. जितेंद्र सिंह
फार्मा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय वैक्सीन बाजार 2025 तक 252 अरब रुपये के मूल्यांकन तक पहुंचने की उम्मीद है। यूनाइटेड किंगडम की 6 दिवसीय यात्रा पर आए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 175 साल पुराने लंदन विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने सरकार द्वारा भारत में इसी तरह के विज्ञान संग्रहालय स्थापित करने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि इन संग्रहालयों को स्थापित करने का विचार आम नागरिकों विशेष रूप से युवाओं को उनकी छिपी क्षमता का एहसास कराने में मदद करना है और कभी-कभी उनकी अंतर्निहित योग्यताओं की खोज भी करना है जिसके बारे में वे खुद नहीं जानते होंगे। विज्ञान संग्रहालय लंदन में दक्षिण केंसिंग्टन प्रदर्शनी रोड पर स्थित है। इसकी स्थापना 1857 में हुई थी। शिव शरण शुक्ला
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
