फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आदिवासी संत स्व. गहिरा गुरु के पुत्र, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हिन्दू आदिवासी नेता श्री गेंदबिहारी सिंह के साथ बगीचा एसडीआओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, आरक्षक राजकुमार मनहर, आरक्षक संतोष उपाध्याय द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर, यह कहते हुए की तुम बहुत नेतागिरी करते हो। दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर थाना ले आया। जो कि बहुत ही निंदनीय एवं आपत्तिजनक घटना है जिससे मैं व्यथित हू। कांग्रेस इस हद तक अपने पुलिस को छूट दे रखी है कि वे किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करें। खासकर हिन्दू नेता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस प्रकार का प्रहार कर रही है। श्रीमती साय ने कहा कि मैं, बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, आरक्षक राजकुमार मनहर, आरक्षक संतोष उपाध्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कर एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही की मांग करती हूं। सरकार और पुलिस प्रशासन अपराध दर्ज कर कार्यवाही नही करती है। तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

