अटल पेंशन योजना सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सबसे अच्छी और विश्वसनीय पेंशन योजना है. इसके सदस्यों की संख्या में हर वित्त वर्ष में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद किसी पर आर्थिक रुप से निर्भर नहीं रहना चाहते हैं तो अटल पेंशन योजना में निवेश की शुरुआत अभी से कर दीजिए. क्योंकि अटल पेंशन स्कीम में आप हर महीने छोटी सी राशि निवेश कर बुढ़ापे को आर्थिक रुप से सुरक्षित कर सकते हैं.
हर महीने मिलेगी 5 हजार पेंशन
बता दें कि अटल पेंशन स्कीम पूरी तरह से सरकारी योजना है. इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप निवेश कर हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की पेंशन ले सकते हैं. हालांकि सरकार ने इस स्कीम की नियम में कुछ बदलाव किए थे. जिसके मुताबिक इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले लोग इस स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते.
इसमें कौन कर सकता है निवेश?
अब सबसे जरूरी और गौर करने वाली बात ये है कि अटल पेंशन स्कीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप जितनी कम उम्र में इस स्कीम में निवेश करेंगे, उतना अधिक आपको फायदा मिलेगा. नियम के मुताबिक 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना से जुड़ सकता है. 60 साल की उम्र के बाद वो 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक पा सकता है.
5000 रुपये पेंशन के लिए कितना निवेश?
उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपकी उम्र 18 साल है तो आप इसी उम्र से अटल पेंशन स्कीम में निवेश करना शुरू करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको 60 साल उम्र के बाद आपको 5000 रुपये पेंशन के तौर पर मिले तो इसके लिए 210 रुपये प्रति माह निवेश करना होगा. 1000 रुपये पेंशन पाने के लिए 42 रुपये और 2000 रुपये पाने के लिए 84 रुपये प्रति माह जमा करना होगा.
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
- बम्हनिनडीह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत से अभिभूत हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय…पीएम के विचारों से मिली सकारात्मक दिशा और प्रेरणा… - September 27, 2026
