छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है।

इधर मंगलवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी मुंगेली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म, 39.4 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। ठंडी हवाओं के लगातार आने के कारण तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत रही।
रायपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो तेज धूप के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे व हल्की बुंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका झारखंड से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही वज्रपात होने व अंधड़ चलने के आसार बने हुए है।
रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
