सारंगढ़:-पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नेतृत्व में जिले के पुलिसिंग में बेहद कसावट देखी जा रही है। जिले में स्थित थानों में इन दिनों लगातार शराब तस्कर शराब विक्रेता एवं अवैध शराब निर्माण करने वालों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी है जिसके कारण शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 15 दिनों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा लगभग 40 प्रकरणों में लगभग 500 लीटर शराब की जप्ती कर शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है एवं 14 प्रकरणों में अवैध शराब निर्माण करने वालों एवं परिवहन करने वालों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। उपरोक्त कार्यवाही सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा लगातार जारी रहेगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
