छत्तीसगढ़: मोहम्मद समीर नाबालिग एक कर रहा था मानसिक रूप से प्रताड़ित, इस लिए नाबालिक छात्रा ने छत से कूदकर दी थी जान….
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द में सोमवार को एक नाबालिग ने RDA बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बोरियाखुर्द का ही रहने वाला एक युवक मोहम्मद समीर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
आलिया के फोन से यह बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी मोहम्मद समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आलिया का फोन चेक किया। पता चला कि आलिया की दोस्ती दुबई के एक लड़के से हुई थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से बात भी करते थे। दुबई के लड़के ने आलिया से उसकी कुछ न्यूड तस्वीरें हासिल की और वही तस्वीरें मोहम्मद समीर से साझा की। असल में दुबई का वह लड़का मोहम्मद समीर का दोस्त है। बताया जा रहा है कि इन्हीं तस्वीरों की मदद से बोरियाखुर्द निवासी समीर आलिया को ब्लैकमेल कर रहा था। उसे अपशब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी से तंगाकर आलिया ने इतना बड़ा कदम उठाया।
इंस्टाग्राम पर हुई थी समीर से दोस्ती
दरअसल, मोहम्मद समीर ने अपने दुबई के एक दोस्त से आलिया की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनवाई और उससे आलिया से दोस्ती करने की बात कही। अपने उस दोस्त के जरिए मोहम्मद समीर ने आलिया की कुछ न्यूड तस्वीरें हासिल की। इसके बाद वह तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। लगातार एक हफ्ते से वह नाबालिग को अपशब्द कह रहा था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। सुसाइड वाले दिन भी आलिया का मोहम्मद समीर से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।
छह मंजिला इमारत से कूदकर नाबालिग ने मौत को लगाया गले
मौत वाले दिन जब आलिया बिल्डिंग से कूदने वाली थी तब नीचे खड़े मजदूरों ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। वे उसे समझाते रहे लेकिन आलिया ने किसी की कोई बात नहीं सुनी। छह मंजिला इमारत से कूदकर उसने मौत को गले लगा लिया। हादसे के बाद अब पुलिस ने आरोपी मोहम्मद समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
