बरमकेला। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड के गांवों में खुलेआम अवैध शराब का धंधा चल रहा है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह अवैध धंधा जोरों पर है। इस कारण आए दिन ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में कुछ लोग घरों से खुलेआम बेच रहे हैं। आबकारी विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है शराब के कारण घरों में अशांति फैल रही है। कई बार अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत भी किया, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। बरमकेला ब्लॉक के गोबरसिंघा, डभरा, हटटापाली, करपी,
खम्हरिया, कालाखूंटा,डोगरीपाली समेत अन्य पंचायतों में शराब का अवैध काराबार हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी अमला सब कुछ जानते हुए भी इससे अनजान बने रहने की काशिश कर रहा है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।

गांवों का माहैल हो रहा खराब –
लोगों की मानें तो आबकारी विभाग अपनी सरक्षण में गाव-गाव में अवैध दुकानें खुलवा दी हैं। यहां पर शराब अब बेरोक टोक बिक रही है धडल्ले से शराब! जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे है, जिससे कई परिवार टूट रहे है तो वहीं वाहन दुर्घटनाओ मे वृद्धि हो रही है। वहीं गावो मे आए दिन लडाई झगडे हो रहे। पूरी तरह से अशाति फैल गई है। इसके कारण बरमकेला मे पदस्थ आबकारी अमले के खिलाफ लोगो मे भारी आक्रोश है।
जिला बनने का भी कोई फायदा नहीं –
सारगढ़-बिलाईगढ जिला बनने के बाद लोगो को आस थी कि अब कम से कम इस अवैध कारोबार पर अकुश लग पाएगा, लेकिन लोगों की उम्मीदो को तगडा झटका तब लगा जब नवीन जिला बनने के बाद अब यह अवैध कारोबार और तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, पहले रायगढ जिला मुख्यालय की दूरी 60 से 65 किमी होने के कारण अफसर शिकायत पर भी जाच के लिए नहीं प थे, पर अब दूरी महज 30 से 40 किमी रह गई है। यही नहीं का दायरा भी छोटा हो गया है। इसके बाद भी आबकारी अमला इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हो रहा।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
