सारंगढ़: जिला बनने के पश्चात स्कूलों मे पढ़ाई का स्तर निःसंदेह काबिलेतारीफ़ बड़ रहा है। ऐसे मे अचानक कोसीर अंचल के लेंध्रा छोटे मे स्कूली छात्रों का अचानक सिर चकराकर बेहोश हो जाना और गले मे भारीपन एक खबर से सारंगढ़ सहित जिला प्रशासन मे भी हड़कप मच गया है।

क्या है पुरी घटना

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेंधरा छोटे स्कूल की छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ने लगा है। बच्चियां अचानक सिर चकराकर गले मे भारीपन के साथ बेहोश हो जा रही हैँ। स्कूली छात्राओं की माने तो पहले यह एक या दो बच्चों के साथ घटना घटित हुई जिसे शिक्षकों द्वारा शारीरिक बीमारी समझ कर इलाज़ हेतु प्रेरित भी किया गया। लेकिन आज दिनांक 24 फ़रवरी को सहसा 6 से 7 छात्रा को सांस लेने मे तकलीफ हुई और बेहोशी की हालत मे पहुँच गये। शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुवे तत्काल स्वास्थ्य विभाग एवं होने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रशासन ने स्वास्थ्य अमला के माध्यम से स्कूली बच्व्हन को प्राथमिक स्वास्थ्य लाकर प्राथमिक उपचार शुरु कर दिया

क्या कहते हैँ विकास खंड शिक्षा अधिकारी –
मुझे इस बारे मे तत्काल सूचना मिली है। बच्चियों को स्वास्थ्य लाभ हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, डॉक्टरों के चेकअप के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
