दो बच्चों का पिता एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ इस दौरान रेप करता रहा। नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

करीब डेढ़ महीने पर पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।
यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। बीती 16 दिसंबर 2022 को मोहल्ले का निवासी दो बच्चों का पिता नदीम मजदूर की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मजदूर ने आरोपी पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस तभी से किशोरी की बरामदगी संग आरोपी नदीम की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को नदीम को स्टेशन रोड से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी नदीम के खिलाफ पहले से दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी का चालान करने की पुष्टि की।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

