फेसबुक में विज्ञापन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेलीबांधा थाने में सतीश चंद्राकर निवासी ए-4 शताब्दी नगर थाना तेलीबांधा रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी का मछली पालन का व्यवसाय है। प्रार्थी ने बताया कि करीब छह माह पूर्व अपने फेसबुक एकाउंट में फिस एंड श्रीम ग्रुप में के माध्यम से प्रदीप रंजन महापात्रा से फेसबुक में एड के माध्यम से चर्चा किया। तब उन्होंने अपना व्यवसाय बोट एवं एरिएटर मशीन विक्रय करना बताया।
प्रार्थी को बोट एवं एरिएटर मशीन की आवश्यकता थी, इस कारण उससे संपर्क किया। जिन्होंने फेसबुक मे विज्ञापन डाला, जिन्होंने बोट का कीमत 23 हजार रुपये और एरिएटर मशीन की कीमत 27 हजार रुपये बताए। बोट एवं एरिएटर मशीन का आर्डर 28 जुलाई 2022 को फोन कर दिया था।
आरोपित ने कुल 50 हजार रुपये फोन-पे करने बोला। प्रार्थी ने उसी दिन शाम करीब चार बजे अपने फोन-पे नंबर से 50 हजार रुपये भेज दिया गया। प्रार्थी ने उसे बिल्टी नंबर भेजकर उक्त आर्डर बोट एवं एरिएटर मशीन भेजने के लिए कीा। इसके बाद वह आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
प्रार्थी काफी दिन तक मशीन का इंतजार कर रहा था। काफी समय बीतने के बाद भी आर्डर नहीं आया था। इसके बाद प्रार्थी ने पैसे लौटाने की बात कही। उससे कोई संपर्क नहीं हाे सका। तब आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

