भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री किरण देव जी ने आज प्रेस को संबोधित किया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए साथ में जिला प्रभारी श्री निर्मल सिन्हा, जिला अध्यक्ष सुभाष जालान एवम जिला प्रवक्ता अरविन्द हरिप्रिया उपस्थित थे।
श्री किरण देव ने कहा की छत्तीसगढ़ की कांगेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है। नरवा घुरवा बाड़ी योजना फेल है। नए जिले में कोई संसाधन नहीं हैं। केंद्र ने कोरोना से सफलता पूर्वक लड़ाई लड़ी है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मोर आवास मोर अधिकार के माध्यम से जन आंदोलन बूथ स्तर तक किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आज उत्साहित हैं और आने वाला समय भाजपा का है।
संगठन की मजबूती हेतु दौरे किए जा रहे हैं। शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत किया जा रहा है। किरण देव ने पत्रकारों के सभी प्रश्नों के भी विस्तार से जवाब दिए। प्रेस वार्ता उपरांत आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता अरविन्द हरिप्रिया ने किया।

- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
