छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मध्यप्रदेश की एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 आरोपी उसे रिक्शे में बैठाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। रविवार शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कही जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उससे कहा था कि हम तुम्हें रिक्शा दिलवा देंगे। तुम उसमें बैठकर चली जान।
ये बात सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। फिर आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद वह इलाका सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर 3 लोगों ने उससे गैंगरेप किया है। वहीं एक आरोपी ने बाकी के आरोपियों के साथ दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले थे।
2 आरोपी गिरफ्तार
उधर महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि महिला मध्यप्रदेश के कोतमा इलाके की रहने वाली है। इस मामले में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
