घिरोर कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिता पुत्री के रिश्ते कलंकित हो गए। हैवान बने पिता ने 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पुत्री ने मां को दी तो वह हैरान रह गई।

पुत्री को लेकर थाने पहुंची मां ने पति के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
शनिवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि सुबह वह घर से बाहर थी। उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसके पति कुलदीप जाटव ने अपनी ही 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर पुत्री ने इसकी जानकारी दी तो वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की तो वह फूट-फूट कर रोने लगा और अपने किए की माफी मांगने लगा। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पिता पुत्री के रिश्ते कलंकित करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कस्बे के लोग कर रहे हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
