उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक मनबढ़ युवक ने पड़ोस की महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर पीड़िता से मारपीट की। वहीं, पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये मामला खुखुन्दू थाना क्षेत्र का है। एक गांव के शख्स ने पुलिस दो दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाा कि 23 दिसंबर को जब उनकी बहू नहा रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसका वीडियो बना दिया। जब महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो वे देर शाम गोलबंद होकर घर पर हमला कर दिया और घर में मौजूद लोगों को मारने-पीटने लगे।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के परिजनों ने घर में जमकर तोड़-फोड़ की। महिला के ससुर ने घटना की तहरीर खुखुन्दू पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में प्रेमप्रकाश, शुभनरायन, दीपक और रामलक्षन के के विरुद्ध धारा 323, 504, 452, 427 और 67ए आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
