कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग रोज की तरह स्कूल से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान आरोपी बजरंग नेताम ने पीड़िता का रास्ता रोककर पैसे का लालच देकर उसे जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है।
धमकाकर कपड़े निकालने लगा
मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर में पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बच्ची रोज की तरह स्कूल से अपने घर जा रही थी, उसी बीच आरोपी बजरंग नेताम ने नाबालिग का रास्ता रोककर उसे पैसे का लालच देकर ढेलुमारी कुम्हारी के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने बुरी नीयत से उसके हाथ बांह को पकड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी को केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया
आरोपी ने नाबालिग के कपड़े निकालने की कोशिश करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने चंद घण्टों में आरोपी बजरंग नेताम कुम्हारी पारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
