रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022-23 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10 की परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। सीजी 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2023 परीक्षा के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वार्षिक परीक्षा 2023 सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जारी टाइम टेबल के हिसाब से 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा जारी परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जोकि 31 मार्च 2023 तक चलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। छात्र कई दिनों से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। आज विभाग टाइम टेबल जारी कर दिया है।
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


