कवर्धा. जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने मजह कुछ ही घंटे में सुलझा ली है. जिले के इंदौरी गांव के खेत में युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली थी.

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई थी. वहीं बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मनोज साहू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका और आरोपी मनोज साहू दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होती थी. लेकिन जब वह अपनी प्रेमिका को फोन लगाता था तो अधिकतर युवती का फोन व्यस्त आता था. जिस पर उसको शंका हुई कि उसका किसी और के साथ भी अफेयर चल रहा है. जिसके बाद उसने लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. इसी दौरान फोन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी ने गुस्से में प्रेमिका को धक्का दे दिया.
वहीं धक्के की वजह से लड़की के सिर पर गंभीर चोट आई. प्रेमी का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ तो प्रेमिका के सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद जुर्म को छिपाने के लिए आरोपी ने लाश को पैरा से ढककर मौके से फरार हो गया. वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, रायपुर से एफएलसी और डॉग स्कॉर्ट की टीम ने हत्या की पड़ताल शुरू की तो चंद घंटे के भीतर ही आरोपी पकड़ा गया.
बता दें कि, युवती की शव खेत मे नग्न अवस्था और शरीर छत विछत और धड़ से सिर अलग था. जिसके बाद पुलिस ने मौके से शव को पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और शव की स्थिति देखकर जिला अस्पताल में सुविधा नहीं होने से रायपुर मेकाहारा रवाना कर दिया था. जहां पोस्ट मार्डम के प्राथिमक रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की और मोबाइक कॉल डिटेल खंगालने के बाद आरोपी तक पुलिस पहुंच गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल ली. आरोपी के खिलाफ दफा 302 और अन्य धारा लगाकर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
