संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची को शराब पिलाकर नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 12 घंटे से ज्यादा देर तक लड़की बेहोश रही। पीड़ित बच्ची की पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बात प्रशासन तक पहुंच गई और जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता की मां ने मनजीत मिश्रा और दिनेश महतो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि अबतक की जानकारी के अनुसार घटना एक दिसम्बर की रात्रि की है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन पीड़ित द्वारा पुलिस को देरी से सूचना मिलने के कारण आरोपी घर छोड़ फरार होने में कामयाब रहे। वहीं एसपी डॉ कुमार आशीष ने दुष्कर्म के दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसपी के निर्देश पर आरोपितों के त्वरित कुर्की जब्ती के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
