केंद्र सरकार (Central Government) के अलावा कई राज्य सरकारों की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह के फायदे दिए जाते रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार राशनकार्ड धारकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है.

बता दें तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) पोंगल पर यानी जनवरी महीने में राज्य के सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में नकद राशि ट्रांसफर करती है.
2.20 करोड़ हैं राशनकार्ड धारक
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पर राज्य में करीब 2.20 करोड़ राशन कार्डधारक हैं, जिसमें से करीब 14.6 लाख लाभार्थियों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी के पास बैंक अकाउंट हैं, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है.
2020 में दिए थे 2500 रुपये
बता दें पोंगल त्योहार 14 जनवरी को पड़ता है और पिछले 2 सालों में कर्मचारियों ने कार्डधारकों के खाते में 5000 रुपये की राशि ट्रांसफर की है. साल 2020 में राज्य सरकार ने कार्डधारकों के खाते में 2500 रुपये की नकद राशि ट्रांसफर की थी.
किस साल कितने रुपये किए ट्रांसफर
इसके बाद से सरकार लगातार राज्य के लोगों को यह सुविधा दे रही है. साल 2015 में राज्य सरकार ने उपहार बैग दिए थे. वहीं, साल 2019 में राज्य के जरूरतमंदों को 1000 रुपये की कैश राशि, 2020 में 2500 रुपये और 2021 में 2500 रुपये की कैश राशि ट्रांसफर की गई थी.
क्यों दी जाती है ये सुविधा?
राज्य के सभी लोग इस त्योहार को खुशी से मना सकें इसी वजह से सरकार की तरफ से ये राशि दी जाती है. इसके साथ ही चावल, गन्ना और चीनी भी गिफ्ट की जाती है. बता दें इसको पहली बार जनवरी 2014 में शुरू किया गया था. उस समय पर राज्य सरकार ने 100 रुपये की नगद राशि के साथ में एक किलो कच्चे चावल और एक किलो चीनी दी थी.
इस साल भी सरकार कर सकती है ऐलान
उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी सरकार करोड़ों खाताधारकों को नकद राशि ट्रांसफर करेगी. राज्य सरकार दिसंबर महीने में ही राशि देने का ऐलान कर सकती है, जिसके बाद पोंगल से पहले ही करोड़ों कार्डधारकों के खाते में यह पैसा और गिफ्ट दे दिया जाएगा.
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

