विराट कोहली लेंगे सन्यास? कोहली के एक ट्वीट से फैंस की उड़ी नींद, करोड़ों फैंस गई बढ़ी धड़कनें पढ़िए पुरी खबर…
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया कि फैंस घबरा गए। दरअसल, कोहली हाथ में बल्ला थामे पवेलियन की ओर जाते हुए एक फोटो ट्वीटर पर पोस्ट किया है।
उनके सभी सोशल मीडिया हैंडल पर लगी इस पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि विराट कोहली संन्यास ले रहे हैं। यह 23 अक्टूबर 2022 को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच की फोटो है। इस मैच में कोहली ने 53 बॉल पर नाबाद 82 रन की पारी खेल कर टीम इंडिया को हारता हुआ मैच जिताया था।

इस पोस्ट पर कोहली ने लिखा – 23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा स्पेशल रहेगा। ऐसी एनर्जी इस मैच से पहले क्रिकेट के मैदान पर मैंने कभी महसूस नहीं की थी। खैर कोहली ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा तो नहीं की। लेकिन, उनकी पोस्ट ने करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। विराट ने इंस्टाग्राम समेत ट्विटर और फेसबुक पर यही पोस्ट शेयर की। इस पर एक फैन ने लिखा- पहले मुझे लगा था खतरनाक R वर्ड (R से रिटायरमेंट) आने वाला है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- भाई मुझे लगा टी-20 रिटायरमेंट अनाउंसमेंट था।
धोनी ने भी इसी तरह की थी घोषणा
15 अगस्त 2020 को शाम 7.29 बजे महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शाम को एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में धोनी की पहली इनिंग से लेकर आखिरी इनिंग तक के फोटोज थे। बैकग्राउंड में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ गाना भी चल रहा था। इस पोस्ट पर धोनी ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखा था- ’15 अगस्त 2022 को शाम 7.29 बजे से मुझे रिटायर समझें। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
