बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शराब पीकर सरकारी काम में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कम्प्यूटर ऑपरेटर कपिल कुमार चिंडा शराब के नशे में काम में लापरवाही बरत रहा था।

इस पर उप पंजीयक सहकारी राजेंद्र राठिया ने कार्रवाई करते हुए कपिल कुमार की सेवा समाप्त कर दी और उनके स्थिान पर कृतेश कुमार गौर को कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य सौंपा गया है। मामला डौंडी धान खरीदी केंद्र का है।
किसानों को धान का टोकन लेने में हुई थी दिक्कत
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को किसानों ने कम्प्यूटर आपरेटर कपिल कुमार की शिकायत की थी। इस दौरान 2 घंटे तक कम्प्यूटर आपरेटर का ड्रामा चला था। शराब पीकर काम करने के कारण किसानों को धान का टोकन लेने में काफी दिक्कत हुई थी। इसके बाद नोडल अधिकारी कुसुम ठाकुर ने शुक्रवार को डौंडी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर पूरे मामले का पंचनामा तैयार किया था, जिसके बाद देर रात कपिल कुमार चिंडा को बर्खास्त कर दिया गया। शिकायत के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस शुक्रवार को थाने ले गई थी। नोडल अधिकारी की टीम थाने से कंप्यूटर ऑपरेटर को डॉक्टरी मुलायजा कराने डौंडी हॉस्पिटल भेजा था, जहां शुक्रवार को किसी प्रकार से शराब सेवन की बात डॉक्टरों ने पुष्ट नहीं की। इसके बाद डौंडी पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार से कार्रवाई नहीं की। इसके बाद नोडल अधिकारी कुसुम ठाकुर और उनके साथ आए अधिकारियों ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर पंचनामा तैयार किया, जिसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को देर रात बर्खास्त कर दिया गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
