छत्तीसगढ़ में आए दिन रेप के मामले देखने को मिल रहे हैं. कवर्धा पुलिस ने अपहरण कर नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट में उसे जेल भेज दिया है.

शादी का झांसा देकर किया अपहरण, रेप
दरअसल छत्तीसगढ़ के कवर्धा पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया था और उसके साथ रेप किया. पूरा मामला 4 नवंबर को सामने आया जब पीड़ित के पिता ने थाने में आकर अपनी बेटी की लापता होने का मामला दर्ज किया करवाया. नाबालिक होने के कारण कवर्धा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी.
बलौदाबाजार जिला से नाबालिक लड़की हुई बरामद
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी का लोकेशन छत्तीसगढ़ के भाटापारा में दिखा रहा है. जिस पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर वहां पहुंची और बलौदाबाजार जिला के ग्राम जरौद थाना भाठापारा से आरोपी रामझुल कोसले सतनामी पारा लोहारा के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया. पुलिस ने नाबालिक लड़की और आरोपी को वहां से कवर्धा लेकर आई. और नाबालिक लड़की को उसके परिजनों के हवाले सौंप दिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
नाबालिक ने बताया जबरदस्ती करता था रेप
पुलिस ने जब नाबालिक लड़की से पूछताछ की तो नाबालिक लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी रामझुल कोसले द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था. उसने जबरदस्ती करने की बात पुलिस को बताई. इसके बाद से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 363, 366, 376(2)N, भादवि0 4,6 पोस्को एक्ट जोडी गई. अरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसयल रिमांड पर न्यायालय कबीरधाम में पेश किया. जहां से कोर्ट में आरोपी को जेल भेज दिया है.
स्कूल नहीं पहुंची थी पीड़िता
4 नवंबर को नाबालिग पीड़िता के परिजन थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक लडकी स्कूल जाने के लिए घर से बस्ता लेकर निकली थी जो छुट्टी होने पर घर नहीं आई. स्कूल टीचर से फोन पर पूछा तो पता चला इसकी नाबालिक लड़की स्कूल नहीं गई है. थाना प्रभारी मुकेश यादव के द्वारा टीम तैयार कर नाबालिक बालिका मिलने के संभावित स्थानों मे लगातार पतासाजी कर रही थी.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
