आधी रात को आई अनजान वीडियो कॉल रिसीव करना साधु को भारी पड़ गया। फोन करने वाली एक युवती थी। फोन को रिसीव करते ही युवती की निर्वस्त्र हो गई।साधु कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती ने साधु के साथ अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद फोन कर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने के एवज में रकम की मांग की। ये हैरान कर देने वाला मामला मथुरा के गोवर्धन का है।

राधा निकुंज बिहार मंदिर राधाकुंड निवासी साधु दामोदर दास ने बताया कि नौ नवंबर की रात वे सो रहे थे। रात 11 बजे एक अनजान वीडियो कॉल आई। उन्होंने इसे रिसीव किया तो फोन पर एक युवती दिखी, जो निर्वस्त्र हो गई। साधु कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती ने साधु के साथ अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद फोन कर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने के एवज में रकम की मांग की। डरे-सहमे साधु ने सूरज नाम के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में कई बार में 1,18,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पीड़ित साधु ने बताया कि वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र तस्वीर देखकर उन्होंने फोन काट दिया था। बाद में फोन आया। महिला ने कहा कि उसने कहा कि आपके अश्लील फोटो हैं, हमें रुपये दो नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। उन्होंने खाते रकम डाल दी। अब सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर और रुपये मांगे जा रहे हैं। मैंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




