छत्तीसगढ़: बीती रात कोटमी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बीते 24 घण्टों में मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराने के बाद चार लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पासान थाना अंतर्गत दर्रीपारा के रहने वाले तीन दोस्त काम के सिलसिले में पेण्ड्रा जा रहे थे. इस दौरान कोटमी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे, दुर्घटना में तीनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई. घटना की सूचना से गांव में मातम पसर गया है.
कोटमी चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय सुभम मानिकपुरी, 21वर्षीय सूरज प्रजापति, 21 वर्षीय चिंटू प्रजापति की मौत हो गई है. तीनों बचपन के मित्र थे, जो काम से सिलसिले में पसान से पेण्ड्रा की ओर आ रहे थे. घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
