गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी विधवा चाची को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया है।
जब पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, आरोपी पर घटना का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने का भी आरोप है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि यह मामला छपिया थाने का है। यहां पर शुक्रवार को यह मामला दर्ज कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 42 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह बुधवार को बाजार जा रही थी तो रास्ते में रिश्ते में उनका भजीता लगने वाला गांव का युवक उन्हें मिला। जिसने उन्हें बाइक से बाजार छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी पर बैठा लिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रास्ते में जब वे चाय पीने रुके तो युवक ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं और इसके बाद युवक ने कथित रूप से उनके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नहीं मानी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, लेकिन थोड़ी ही देर में इसे वहां से हटा दिया। महिला का दावा है कि इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया। महिला की शिकायत पर गुरुवार देर रात पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
