समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक बार फिर तुगलकी फरमान वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. प्रेमिका के साथ बाइक पर प्रेमी को देखे जाने के बाद गांव वालों ने पकड़कर लड़के की पिटाई की और फिर पंचायत बुलाई गई. पंचायत में लड़के को पांच बार थूक चाटने की सजा दी गई. इस दौरान सब लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे. इसके बाद लड़के को छोड़ा गया.

मामला जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव का है. पंचायत के तालिबानी फरमान का वीडियो रविवार शाम से वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास उपलब्ध हो गया है. मामले की जांच की जा रही है. वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी.
दोबारा नहीं आने की शर्त पर छोड़ा
बताया जाता है कि प्रेमी उजियारपुर थाना क्षेत्र के महीसारी गांव का रहने वाला है. उसे चकहबीब गांव की एक लड़की से प्यार हो गया था. एक सप्ताह पहले बुधवार को बाइक से लड़की को छोड़ने के लिए चकहबीब गया था. यहां लोगों ने उसे लड़की के साथ बाइक पर देख लिया. इसके बाद ये सारी घटना हुई. थूक चटवाने के बाद गांव में दोबारा नहीं आने की शर्त देकर छोड़ा गया.
मौके पर लोगों ने बनाया वीडियो
पंचायत में शामिल कुछ लोगों द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया. यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद युवक गांव से कहीं चला गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
