रायपुर ।प्रदेश में इन दिनों जमकर तबादले हो रहे हैं। अधिकांश विभागों से दो से तीन राउंड ट्रांसफर हो चुके हैं। हालांकि कुछ विभागों से अभी तबादला लिस्ट आना बाकी भी है। इस बार के तबादले में प्रशासनिक आधार पर भी जमकर ट्रांसफर किये गये हैं। कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं, जो दिव्यांग हैं या फिर महिलाएं हैं उन्हें 100 से 150 किलोमीटर दूर तबादला किया गया है। जिला स्तर पर हुए तबादले के साथ साथ राज्य स्तर पर भी तबादलों को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायतें आयी है।
आपको बता दें कि इस बार के तबादले, खासकर शिक्षा विभाग के तबादलों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले हुए हैं। शिक्षक व कर्मचारी नेताओं का प्रशासनिक आधार पर बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। अन्य विभागों में इस तरह की शिकायतें आ रही है। …

“कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कमल वर्मा ने बताया है कि जो भी तबादले की वजह से महिला या दिव्यांग परेशान हो रहे हैं या उन्हें नियम विरुद्ध जबरन तबादला किया गया है उनकी परेशानी को लेकर फेडरेशन अपनी तरफ से पहल करेगा”
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने नियम विरुद्ध तबादले और तबादले को लेकर विसंगति की शिकायतों को लेकर अलग अलग कमेटी बनायी है। कर्मचारी से जुडी ट्रांसफर विसंगति पर अपील के लिए प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में कमेटी बनी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
