राजस्थान के भरतपुर में एक मौलवी पर नाबालिग लड़की से मस्जिद के अंदर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पैदल अपने घर जा रही नाबालिग लड़की को मौलवी जबरदस्ती मस्जिद में ले गया।

वहां मौलवी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मौलवी की जमकर पिटाई कर डाली। बाद में पॉक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, वहां रसीद नामक मौलवी एक नाबालिग लड़की को मस्जिद के अंदर ले गया, उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की चीख सुनने के बाद परिजन मस्जिद पहुंचे तो नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिजनों ने मौलवी की धुनाई कर डाली। शिकायत के बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने मौलवी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज
17 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने शिकायत में लिखा है कि गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे मै ई-मित्र से स्कॉलरशिप का फॉर्म भरवा कर घर लौट रही थी। तभी मुझे रास्ते में मौलवी रसीद मिला। हम दोनों एक ही कस्बे के रहने वाले हैं इसलिए एक-दूसरे को जानते भी थे। मौलवी ने नाबालिग से मोबाइल मांगा जिस पर उसने अपना मोबाइल रसीद को दे दिया। रसीद मोबाइल को देखते हुए चलने लगा, नाबालिग भी उसके पीछे चलने लगी। जैसे ही मस्जिद आई तो रसीद नाबालिग को मस्जिद के अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने मौलवी के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। गहनता से जांच की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
