फेसबुक पर प्यार, बंगलोर में शादी और बिहार में खुदकुशी। पूर्णिया में एक विवाहिता की आत्महत्या की कहानी दर्दनाक है। लव मैरेज के कुछ माह के अंदर ही उसने अपने जीवन का अंत कर लिया।

विवाहिता ने अपने ससुराल में गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पूर्णिया के चम्पानगर ओपी क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या -5 स्थित मोहम्मदपुर गांव की है।
घटना की सूचना चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश को मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया।
भागकर की थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रान्त के जगनू राम की 28 वर्षीय पुत्री आरती नाग एवं चम्पानगर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निवासी सोनू आलम के बीच फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया। सोनु आलम बेंगलोर में मजदूरी करता था। बाद में दोनों प्रेमी प्रेमिका ने भाग कर शादी कर ली। महिला पति के साथ ससुराल मोहम्मदपुर में रहने लगी। इस बीच पति पत्नी के बीच पिछले ढाई माह से विवाद चल रहा था।
प्रताड़ित किए जाने पर मुखिया से लगाई थी गुहार
बताया गया है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा नव विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो माह पहले विवाहिता ने ससुराल से भाग कर स्थानीय मुखिया से ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार से रक्षा करने के लिए अर्जी दी गयी थी। मुखिया की पहल पर पति पत्नी के विवाद को शांत करा दिया गया था।
घर में थी अकेली
मृतक महिला की सास ने चम्पानगर ओपी पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है की सोनू आलम बेंगलोर में मजदूरी करता था। उसी दौरान कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के जगनू राम की पुत्री आरती नाग से प्रेम विवाह कर लिया। ढाई महिना पहले दोनों पति पत्नी घर आया और ठीक ढंग से दाम्पत्य जीवन बिताने लगे। एक सप्ताह पूर्व आरती नाग टेंशन में थी। यह भी पुलिस को बयान दिया कि पुत्र वधू को अपने मायके जाने को कहा था। परन्तु आज 18 अक्टूबर 2022 की सुबह करीब 5 बजे घास लाने अपने खेत चली गई और वापस सुबह करीब 7 बजे घास लेकर आई तो घर में आरती नाग मृत अवस्था में मिली।
पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पता चलेगा कि महिला की हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
