पिता ने बेटीयो के साथ दुष्कर्म का प्रयास,विरोध करने पर पत्नी को भी पीटा….
रुद्रपुर : ऊधम सिंहनगर जिले के रुद्रपुर में बाप-बेटी के रिश्ते को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर चाकू की नोक पर लेकर पुत्रियों को चुप कराने का प्रयास किया। यह देख पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियां 14 और 12 साल की और दो छोटे बेटे हैं। उसका पति कोई काम नहीं करता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह मेहनत मजदूरी करती है।
16 अक्टूबर की शाम को वह काम कर घर आई और खाना खाकर परिवार के साथ सो गई। देर रात दो बजे उसके पति ने दोनों पुत्रियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर दोनों पुत्रियां उठ गई और शोर मचाने लगी। यह देख उसके पति ने चाकू की नोक पर उन्हें चुप कराने का प्रयास किया।
बेटियों के शोर मचाने पर वह जाग गई और विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही दोनों पुत्रियों को घर से निकाल दिया, जिससे रात भर वह घर के बाहर ही रहीं।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध पाक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसआइ राखी धौनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
