रायपुर/छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर में कोहरा छाया रहा।

इसका सीधा असर रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन पर देखा गया। आज मुंबई से रायपुर आने वाला विमान एयरपोर्ट पर उतर नहीं पाया। कम विजिबिलिटी की वजह से मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को नागपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद कोहरा छटने के बाद विजिबिलिटी साफ हो गई। इसके बाद विमान को नागपुर से उड़ान भर कर रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर समेत प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही बस्तर क्षेत्र में वर्षा के भी आसार है। साथ ही 20 अक्टूबर तक मानसून की विदाई तय है। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा के आसार नहीं है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही हल्की वर्षा हो रही है।
दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। एक ओर अधिकतम तापमान में गिरावट रही, वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। प्रदेशभर में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
