दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कल रात दो नाबालिग किशोर द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया है।

वहीं 22 वर्षीय युवक ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया एवं उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर होने पर मासूम के परिजनों द्वारा मोहन नगर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने मोहन नगर थाना का घेराव कर रखा है।
बता दें कि कल रात दो नाबालिग ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी से बलात्कार किया और वहीं मौजूद 22 वर्षीय युवक ने इस वारदात का वीडियो बनाया एवं उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
मोहन नगर पुलिस के द्वारा 22 वर्षीय युवक एवं दो नाबालिग किशोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल एवं दोनों ही नाबालिग किशोरों को बाल संप्रेक्षण सुधार गृह में भेज दिया गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
