रायपुर। छत्तासगढ़ में 17 अक्टूबर से उड़द और मूंग की सरकारी खरीदी शुरू होगी। पीएम आशा अभियान के तहत यह खरीदी 16 दिसंबर तक चलनी है। सरकार ने मूंग ओर उड़द के लिए 6600 रुपए प्रति क्निटल का समर्थन मूल्य तय किया है। इस योजना के तहत अरहर की फसल 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक खरीदी जाएगी। अरहर का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल घोषित है । इस बीच राज्य सरकार ने दलहनी फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए इन तीनों फसलों पर मंडी शुल्क ओर कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दे दी है। छत्तीसगढ़ में इस साल पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य रूुस्क् पर दलहनी फसलों की खरीदी हो रही है। अधिकारियों ने बताया, राज्य में मूंग ,उड़द ओर अरहर की खरीदी के लिए 20 जिलों क स्टेट वेयरहाउस के गोदाम को उपार्जन एवं भंडारण केंद्र बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त डा. कमलप्रीत सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य में मूंग, उड़द ओर अरहर को खेती करने वाले किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में शीघ्र पंजीयन कराने को कहा है। पंजीकृत किसानों से उड़द, मूंग ओर अरहर की खरीदी की जानी है। जिसकी जानकारी एपीआई क माध्यम से नाफड क ई समृद्धि पोर्टल में भी साझा होगी। उड़द, मूंग, अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में कंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कृषि उत्पादन आयुक्त ने छत्तीसगढ़ में इसके लिए कौ गई तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया है।

इन केंद्रों पर होगी ढलहन की खरीदी
उड़द, मूंग अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बिलाईगढ़, गरियाबंद, बसना, दुर्ग, थान खम्हरिया, पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, मारवाही, घोड़ा सागर, कोरबा स्थित स्टेट वेयरहाउस को कंद्र बनाया गया है। वहीं राजपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर, बगीचा, मनेंद्रगढ़ कोंडागांव, कांकर लोहार सिंह 2 एवं नारायणपुर स्थित स्टेट वेयरहाउस गोदाम को भी खरीदी ओर भंडारण केंद्र बनाया गया है। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ सीजन 2022 23 में प्रदेश के एक लाख 22 हजार हेक्टेयर में उड़द की खेती की गई है। मूंग की खेती 16 हजार 340 हेक्टेयर में ओर अरहर की खेती एक लाख 20 हजार 310 हेक्टेयर में की गई है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




