दुबई. भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) की बेहतरीन बल्लेबाजी और प्रमोद मधुशन (Pramod Madushan) की बेहतरीन गेंदबाजी ने श्रीलंका को एशिया का नया चैंपियन बनाया. टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में (Asia Cup 2022) श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया. टीम ने छठी बार टूर्नामेंट का खिताब जीता. भानुका राजपक्षे के नाबाद 71 रन के सहारे श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के पास 2012 के बाद खिताब जीतने का अच्छा मौका था. लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान बाबर आजम सिर्फ 5 रन बना सके. वहीं फखर जमां शून्य पर आउट हुए. दोनों का विकेट प्रमोद मधुशन को मिला. इसके बाद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला. इफ्तिखार 31 गेंद पर 32 रन बनाकर मधुशान का तीसरा शिकार हुए. फिर नवाज 9 गेंद पर 6 रन बनाकर चमिका करुणारत्ने का शिकार हुए.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
