कोरबा- कोरोना काल मे समझाइस के दौरान भी कर्मचारी अपने काम मे दुरुस्त दिखाई दे रहे है, इसका खामियाजा कोरबा जिले मे देखने को मिला जहा कटघोरा ब्लॉक में बीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी की शिकायत पर कटघोरा एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी ने ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

एसडीएम ने हायर सेकंडरी स्कूल कटघोरा की व्याख्याता रेणु जैन, हाईस्कूल जुराली के व्याख्याता जगमोहन सिंह कंवर, प्राथमिक शाला जेंजरा के सहायक शिक्षक अजय थवाई, शिक्षक कंचन बालमोरे, अशोक साहू, मिडिल स्कूल दर्री की मीना धाबू, स्याहीमुड़ी की अनुभूमि मिश्रा, जेंजरा की स्वाती शर्मा, हुंकरा स्कूल की पिंकी श्रीवास के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना, अंजना गुप्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजनी डिक्सेना को नोटिस थमाया है।
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
- रेबीज से बचाव का सबसे बड़ा हथियार तुरंत घाव धोएं और टीका लगवाएं… - September 28, 2026
