रायपुर। दिल्ली में फर्जी काल सेंटर संचालित करते आधा दर्जन लोगों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजफाश कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि नकली ट्रैफिक पुलिस बनकर 500 रुपए का चालान वसूलने का काम यह गैंग करता था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 30 कंप्यूटर और आटो मैसेज सेंडर मशीन को जब्त किया है। यह गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। जिसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देता था। इसमें चार युवतियां भी पकड़ी गई हैं। वहीं दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली स्थित काल सेंटर का से लड़कियों समेत कुल 6 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही काल सेंटर का पूरा सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज हुई थी।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
