छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 501 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 11,67,517 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 522 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 501 नए मामले मिले हैं जिनमें से 66 मरीजों की पुष्टि राजधानी रायपुर में हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में 11,50,119 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 3327 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,071 लोगों की मौत हुई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

