जशपुर. जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में जंगल ले जाकर 12 साल की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले के चारों आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा कि आरोपी मामले को रफा दफा करने के फिराक में थे.

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को दबाने के लिए गांव मे एक पंचायत बुलाई गई और पंचायत में आरोपियों से इस घिनौने कृत्य के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की गई. पंचायत का फरमान मानते हुए आरोपियों ने 10 हजार रुपए नगद पंचायत करने वाले लोगों को सुपुर्द कर दिया और बाकी बचे 90 हजार बुधवार को देने का वादा किया.
ग्रामीणों के इस कृत्य से पीड़िता काफी आहत हुई. सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो पंचायत कर रहे पंचों ने आरोपियों से सब कुछ लिखित में लिया है. आरोपियों ने लिखित में अपना जुर्म कबूल भी कर लिया. जब इस बात की भनक कांसाबेल पुलिस को लगी तब पुलिस घटना को लेकर हरकत में आई.
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और आरोपी कांसाबेल के छेरा घोघरा गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी चारों आरोपी रामजीत, पारस, नरेश और संजय को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपियों ने बीते 9 जुलाई को पीड़िता को जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जब यह मामला सबके सामने आया तो आरोपी मामले को रफा दफा करने में लग गए.
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

