मौसम विभाग के अनुसार इतने दिनों तक इन राज्यों मे होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने क्षेत्र का हाल….
देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है वहीं बांकी इलाकों में जल्द ही उसके पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
आज से अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय जैसे राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
साथ ही एमआईडी ने अगले 4 दिनों तक देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा , गुजरात राज्य, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से सटे इलाके और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगा नदी से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 29 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबकि 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। यूपी को कवर करने के साथ ही मानसून का अगला पड़ाव दिल्ली है। 27 से 30 जून के बीच मानसून दिल्ली पहुंच सकता है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
