नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में आकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक शव जल चुका था।

मृतका नेहा कुमारी के मायके वालों ने घटना के संबंध में संतोष चौधरी समेत पांच को आरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।
इस घटना पर मृतका के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी सिलाव थाना क्षेत्र के करियना गांव में संतोष चौधरी के साथ की थी। 2 साल बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच बीते 14 जून को उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जो 4 माह की गर्भवती थी।
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर कहा था कि उनकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई है। वे लोग जब तक गांव पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। आसपास के लोगों से पता चला कि शव को जलाने ले गए है। जैसे ही वे लोग वहां पहुंचे , बेटी के ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। इसका वीडियो उन्होंने बना लिया था। वहीं, एसपी अशोक मिश्रा ने पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने का निर्देश दिए है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
