छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग की माने तो पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है।

चार दिन की लेट से रायपुर पहुंचा मानसून
प्रदेश में मानसून अधिकांश 15 जून के आसपास पहुंच जाता है। वहीं इस बार मानसून के आने में देर हो गई। करीब 4 दिन लेट से मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।
अगले तीन दिनों तक अति भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून पूरे प्रदेश में फैल चुका है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक है। इसके प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके असर से प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।
रायपुर में झमाझम बारिश शुरू
राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब 10 बजे के आसपास मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते एक बार फिर से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर मानसून आने की खुशी में कई लोग सड़कों पर मौसम का मजा लेते हुए नजर आए।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
