नोएडा : नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ कथित रूप से काफी दिनों तक बलात्कार करने एवं जबरन उसका गर्भपात कराने को लेकर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि एक गांव की इस युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सेक्टर 101 के दीपक चौरसिया से उसकी कुछ वर्ष पूर्व एक फैक्ट्री में काम करते समय दोस्ती हुई थी तथा दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

धामा ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि दीपक उसके साथ मारपीट करता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपी को आज दोपहर बाद हिरासत में लिया और वह उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया है कि 2016 में युवती से उसकी दोस्ती हुई थी और वे काफी दिनों तक साथ रहे। दीपक के अनुसार जब उसने युवती से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया तथा कहीं और पर शादी कर ली। आरोपी का यह भी कहना है कि युवती की शादी के समय उसके पिता ने उससे तीन लाख रुपए उधार लिये थे और जब उसने उधार के पैसे वापस मांगे तो युवती ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
