पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आई ये बड़ी खबर, दिल्ली मे हुवा 96.72 /लीटर जानें आज क्या है रेट…
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल के दाम अभी स्थिर बना हुआ है। 21 मई के बाद से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच आम लोगों को परेशान करने वाली एक और खबर है। क्रूड ऑयल के दाम में बड़ा उछाल आ चुका है। कच्चा तेल का भाव एक बार फिर 3 महीने की ऊंचाई पर है। जिसके बाद से फिर से अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में एक बार फिर कीमतों में उछाल आ सकता है।
देश के प्रमुख रााज्यों में पेट्रोल डीजल के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में 111.35 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर दाम स्थिर हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 21 मई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में देश भर में कीमतें स्थिर हैं।
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बाकी महानगरों की तुलना में सबसे कम है। बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल उत्पादों पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।
आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
