नई दिल्ली: शादी समारोह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शादी की रस्मों से जुड़ी होती है, तो कुछ रिश्तेदारों के बीच नोकझोंक की। वहीं, कुछ वीडियो झगड़े के सामने आते हैं। शादी से जुड़ी ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जिसमें शादी से पहले ही दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसा कांड कर दिया कि पूरे घर में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि इसके बाद दुल्हन ने होने वाले पति को हवालात पहुंचा दिया।

दरअसल, एक ब्रिटिश कपल छुट्टियां मनाने स्पेन गया हुआ था। वहीं पर उन्होंने शादी करने की योजना बनाई। बताया गया कि घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। शादी के बाद पार्टी चल रही थी। पार्टी में गेस्ट को ड्रिंक परोसी गई थी, लोग नाच-गा रहे थे। तभी ना जाने किस बात पर दूल्हा भड़क उठा और उसने दुल्हन की पिटाई कर दी। दूल्हे को हिंसक होता देख पुलिस बुला ली गई।
आरोप है कि शादी के कुछ ही घंटे बाद पार्टी में दूल्हा हिंसक हो गया और उसने अपनी नई नवेली पत्नी पर हमला कर दिया। वहीं, पुलिस के आने से पहले दुल्हन पार्टी छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि जब वेडिंग पार्टी में पुलिस पहुंची तो उसने दूल्हे को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस को उसे अरेस्ट करना पड़ा और पार्टी से बाहर ले जाना पड़ा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
