नई दिल्ली: केनरा बैंक और करुड़ वैश्य बैंक ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी ऋण दरों में संशोधन किया है, जिसके चलते इनसे जुड़े कर्ज की मासिक किस्त (ईएमआई) में बढ़ोतरी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने एक साल की अवधि वाली कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है।

बैंक ने छह महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर दर भी 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दी है। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि नई दरें सात जून से प्रभावी हैं। ज्यादातर ऋण एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर से जुड़े होते हैं
इस बीच, निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने बेंचमार्क प्रधान ऋण दर (बीपीएलआर) को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 13.75 प्रतिशत और आधार दर को भी 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत कर दिया है। बीपीएलआर, एमसीएलआर व्यवस्था से पहले उधार देने का पुराना मानक है।
दरों में बढ़ोतरी रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजे आने से कुछ दिन पहले हुई है। अनुमान है कि आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए बुधवार को दरें बढ़ा सकती है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
