भीषण सड़क हादसा, यमुनोत्री जा रही 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी….
देहरादून: यमुनोत्री नेशनल हाइवे के डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई है. बताया जा रहा है कि बस यमुनोत्री धाम की ओर जा रही थी. बस में मध्य प्रदेश के 40 यात्री सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी यात्री यमुनोत्री का यात्रा पर निकले थे. फिलहाल हादसे में घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और SDRF की टीमें पहुंच गई हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस को सूचना दी गई कि एक बस खाई में गिर गई है. आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू शुरू कर दिया है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

